फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Police and lawyer fight, uproar in Nagar Kotwali

प्रतापगढ़: नगर कोतवाली में पुलिस व वकील में मारपीट, हंगामा

Tue, 25 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Police and lawyer fight, uproar in Nagar Kotwali
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पिटे गये अधिवक्ता व फौजी भाई के मेडिकल के दौरान जिला अस्पताल में जुटी भी - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली में रविवार रात पुलिस व वकील के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद कोतवाली में करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। चौकी प्रभारी भंगवाचुंगी और सिपाही ने अधिवक्ता व उसके सैनिक भाई के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सोमवार को मेडिकल के लिए दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

वहां दोनों भी भाई पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते रहे। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
नगर कोतवाली के कोहड़ा निवासी अधिवक्ता शीतला प्रसाद राय के भाई चंद्रप्रकाश राय का पड़ोसी गांव परशुराम के हजारीलाल वर्मा से 20 अगस्त को विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को अधिवक्ता के भाई चंद्रप्रकाश को एक सिपाही ने फोनकर भंगवाचुंगी पुलिस चौकी बुलाया। वहां से उन्हें लेकर कोतवाली चले गए। जानकारी होने पर कुछ देर बाद शीतला भी कोतवाली पहुंच गए। वहां भाई चंद्रप्रकाश के बारे में जानकारी करने लगे। इस बीच शीतला के बेटे अधिवक्ता रजनीश राय और सीआरपीएफ जवान रंजीत कुमार राय भी कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की पुलिस से कहासुनी होने लगी। अधिवक्ता शीतला प्रसाद का कहना है कि चौकी प्रभारी भंगवाचुंगी राजेश राय उनके साथ अभद्रता करते हुए बेटों को भीतर घसीट ले गए। इस बीच वहां पहुंचे नगर कोतवाल व सीओ सिटी अभय पांडेय के साथ रहे पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता व सीआरपीएफ के जवान बेटे को बुरी तरह पीटा। उनके पास रहे 10 हजार रुपये, मोबाइल समेत अन्य सामान छीन लिया। कोतवाली में आधे घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा।
उन्होंने डीजीपी, मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर चौकी प्रभारी भंगवाचुंगी राजेश राय का कहना है कि कोतवाली में बातचीत के दौरान रजनीश राय व रंजीत राय समेत उसके साथियों ने अपने चाचा चंद्रप्रकाश को पुलिस हिरासत से छुुड़ाने की कोशिश की।
रोकने पर उनके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए देख लेने की धमकी दी। उनके स्टार भी नोच डाले। सिपाही राजेंद्र कनौजिया को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया व मारपीट की।
रात में ही चौकी प्रभारी व सिपाही की तहरीर पर कोतवाली में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सोमवार को दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची। दोनों भाई चल नहीं पा रहे थे। वे पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे थे। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना के चलते दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया जा रहा था।
अधिवक्ता व उनका भाई कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए दरोगा व सिपाही से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। दूसरी ओर घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एसपी से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच की मांग
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधिवक्ता शीतला प्रसाद राय के अधिवक्ता बेटे रजनीश राय व दूसरे बेटे सीआरपीएफ के जवान रंजीत कुमार राय के साथ कोतवाली में मारपीट व फर्जी दर्ज मुकदमे की निंदा की।

कहा कि अपराध रोकने में नाकाम पुलिस अब अधिवक्ताओं पर जुल्म कर रही है। रातभर कोतवाली में मारपीट के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रभारी जिला जज संतोष तिवारी को प्रस्ताव सौंपा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बैठक में अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र, महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, मुश्काक अहमद, मनोज कुमार, महेश कुमार शुक्ला, रवि कुमार, चंद्रकांत, शक्ति सिंह, आसिफ खान समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

कोतवाली पुलिस द्वारा अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन करते जूबाए के लोग।

कोतवाली पुलिस द्वारा अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन करते जूबाए के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed