फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh players dominate in National Karate Championship, won 20 medals

Pratapgarh News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रतापगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 20 पदक

Fri, 06 Oct 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh players dominate in National Karate Championship, won 20 medals
महाराष्ट्र के ठाणे से नेशनल कराटे चै​म्पियन​शिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे ​खिलाड़ियों का स्वागत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जिले के 10 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 20 पदक हासिल किए। जूनियर वर्ग में मर्जिया मुजफ्फर, कार्तिक मिश्रा, देवांश मिश्रा, अनुराग, नुमान खान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सब जूनियर वर्ग में अयान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अक्षय प्रजापति ने स्वर्ण समेत दो पदक जीते। जूनियर वर्ग में सिफान खान ने कांस्य पदक और श्रेयांश श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। वहीं, प्रिंस सिंह ने रजत और कांस्य अपने नाम किया।
विज्ञापन

जनपद वापसी पर खिलाड़ियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। इस उपलब्धि पर एसकेआईए के उपाध्यक्ष सैयद मसूद मुजफ्फर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पूर्व बाल न्यायाधीश व साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के साथ जनपद का भी गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर रोशनलाल उमरवैश्य, राजीव कुमार आर्य, आनंद मोहन ओझा, अनिल सिंह, मुख्तार खान, विवेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed