फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Pillar of cows broken down by storm, father's death, son serious

प्रतापगढ़: तूफान से ढहा गौशाला का पिलर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर 

Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Pillar of cows broken down by storm, father's death, son serious
उदयपुर थाना क्षेत्र के शीतलसिंह क पुरवा दर्रा गांव में शाम को तेज हवा के दौरान गिरी गौशाला। - फोटो : pratapgarh
सोमवार शाम आए हल्की बारिश के साथ आए तूफान ने जिले में कई जगहों पर तबाही मचाई। उदयपुर थाना क्षेत्र के शीतल सिंह का पुरवा दर्रा गांव में तूफान से गौशाला का पिलर ढह गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


तूफानी हवाओं से जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे आवागमन ठप होने के साथ ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। करीब आधे घंटे तक तूफान से इलाके में अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन


शीतल सिंह का पुरवा दर्रा गांव निवासी राजपति सिंह उर्फ नन्हू बाबा (40) सोमवार की शाम गौशाला में बेटे रितिक (17) के साथ काम कर रहे थे। इस बीच तेज हवाएं चलने लगीं। इससे गौशाले का पिलर ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र मलबे में दब गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नन्हू बाबा की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल रितिक  को अस्पताल ले जाया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करीब आधे दर्जन मवेशी भी घायल हो गए। वहीं सांगीपुर बाजार के पास घुइसरनाथरोड पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया।


इससे लालगंज, रायबरेली,अठेहा, सागीपुर, किठावर, अंतू आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, तूफानी हवाओं से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह- जगह तार व उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी और शहर में अंधेरा पसरा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed