{"_id":"5d07ea6a8ebc3e06e10a4f7f","slug":"pratapgarh-pillar-of-cows-broken-down-by-storm-father-s-death-son-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: तूफान से ढहा गौशाला का पिलर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: तूफान से ढहा गौशाला का पिलर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर
Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के शीतलसिंह क पुरवा दर्रा गांव में शाम को तेज हवा के दौरान गिरी गौशाला।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम आए हल्की बारिश के साथ आए तूफान ने जिले में कई जगहों पर तबाही मचाई। उदयपुर थाना क्षेत्र के शीतल सिंह का पुरवा दर्रा गांव में तूफान से गौशाला का पिलर ढह गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
तूफानी हवाओं से जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे आवागमन ठप होने के साथ ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। करीब आधे घंटे तक तूफान से इलाके में अफरातफरी मची रही।
शीतल सिंह का पुरवा दर्रा गांव निवासी राजपति सिंह उर्फ नन्हू बाबा (40) सोमवार की शाम गौशाला में बेटे रितिक (17) के साथ काम कर रहे थे। इस बीच तेज हवाएं चलने लगीं। इससे गौशाले का पिलर ढह गया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र मलबे में दब गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नन्हू बाबा की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल रितिक को अस्पताल ले जाया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करीब आधे दर्जन मवेशी भी घायल हो गए। वहीं सांगीपुर बाजार के पास घुइसरनाथरोड पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया।
इससे लालगंज, रायबरेली,अठेहा, सागीपुर, किठावर, अंतू आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, तूफानी हवाओं से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह- जगह तार व उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी और शहर में अंधेरा पसरा हुआ था।