{"_id":"5ecd57e65ea72637c24f5d79","slug":"pratapgarh-people-broke-into-barricading-in-hotspot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: हॉटस्पाट में बैरीकेडिंग तोड़कर घुसे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: हॉटस्पाट में बैरीकेडिंग तोड़कर घुसे लोग
Tue, 26 May 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
हॉटस्पाट इलाके में सख्ती के बावजूद लोग बैरीकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। मंगलवार को फलमंडी गेट, श्यामबिहारी गली, राजाप्रताप बहादुर पार्क के पास बैरीकेडिंग से पुलिस गायब रही। जबकि डीएम ने सख्त हिदायत दी है कि हॉटस्पाट इलाके में कोई भी व्यक्ति घुसने न पाए। मगर लोग अपनी सुरक्षा की परवाह किए बगैर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
शहर के जिला अस्पताल के आसपास इलाकों को हॉटस्पाट घोषित करते हुए पूरी तरह प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गलियों में लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद करने के लिए बैरीकेडिंग की गई है।
जहां 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मगर मंगलवार को फलमंडी गेट, श्याम बिहारी गली, राजाप्रताप बहादुर पार्क के गली में लगी बैरीकेडिंग से लोग आते-जाते रहे। यहां पर न तो पुलिस दिखी और न ही कोई रोकने वाला था।
जहां 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मगर मंगलवार को फलमंडी गेट, श्याम बिहारी गली, राजाप्रताप बहादुर पार्क के गली में लगी बैरीकेडिंग से लोग आते-जाते रहे। यहां पर न तो पुलिस दिखी और न ही कोई रोकने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जबकि डीएम ने सोमवार को हॉटस्पाट इलाके का दौरा करके सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी दशा में कोई ढील न दी जाए। मगर अगले ही दिन पुलिसकर्मियों के गायब होते ही स्थानीय लोगों ने अवैध ढंग से आना-जाना प्रारंभ कर दिया।
सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने ऐसी जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने हॉटस्पाट इलाका पूरी तरह सील रहेगा। डीएम के आदेश के बाद ही खुलेगा।
सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने ऐसी जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने हॉटस्पाट इलाका पूरी तरह सील रहेगा। डीएम के आदेश के बाद ही खुलेगा।