{"_id":"5f44128a8ebc3e3cbe1c3704","slug":"pratapgarh-old-man-dies-of-corona-district-social-welfare-officer-also-infected-pratapgarh-news-ald284413741","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कोरोना से वृद्ध की मौत, जिला समाज कल्याण अधिकारी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कोरोना से वृद्ध की मौत, जिला समाज कल्याण अधिकारी भी संक्रमित
विज्ञापन
कटरागुलाबसिंह में कोरोना जांच को लोगों को नाम व पता लिखते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण से जूझ रहे एक बुजुर्ग की सोमवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक और पशुधन प्रसार अधिकारी समेत 41 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक कोरोना संक्रमण से जिले में 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1539 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
लालगंज इलाके के गहरी गांव का 71 साल का बुजुर्ग 12 अगस्त को कोरोना की चपेट में आ गया था। उसे बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर जिला समाज कल्याण अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्यवक, पशुधन प्रसार अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रानीगंज में चार लोग संक्रमित मिले।
संडवाचंदिक्रा में तैनात स्टाफ नर्स के पति के संक्रमित होने के बाद अब नर्स, उनकी बेटी समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। धरौली का रहने वाला किराना कारोबारी भी संक्रमित हो गया है। कुंडा अस्पताल में हुई जांच में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। तहसील सदर के दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले। जिसके बाद राजस्वकर्मियों में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि गहरी के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हुई है। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
शिक्षिका के संक्रमित होने के बाद संपर्क में आने वालों का लिया सैंपल
कटरागुलाब सिंह के कारोबारी की शिक्षिका बहू के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके आवास पहुंची। संपर्क में रहने वाले 19 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया। कुछ करीबी लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया। पीएचसी प्रभारी नलनीष पांडेय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वहां डटे रहे। अभी तक केवल शिक्षिका की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

कटरागुलाबसिंह में कोरोना जांच को सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : PRATAPGARH