फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Now not in power, BJP will remain on the road: Shivakant

प्रतापगढ़: अब सत्ता में नहीं, सड़क पर रहेगी भाजपा: शिवाकांत

Tue, 22 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Now not in power, BJP will remain on the road: Shivakant
सदर तहसील में जुलूस के साथ पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
बेरोजगारी, किसानों की समस्या, प्रदेश में बढ़ते अपराध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने रानीगंज तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें अपने वादे पूरे नहीं कर सकीं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन

किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। अपराधियों का हौसला बुलंद है। आए दिन हत्या, लूट, छिनैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से फेल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब भाजपा सत्ता में नहीं, बल्कि सड़क पर रहेगी। देश व प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस दौरान डा. शेरबहादुुर यादव, अशोक कुमार मिश्र, श्यामू ओझा, शकील अहमद, शमीम अहमद, परवेज लाला, शैलेश पांडेय, आलोक यादव, रामआधार यादव, राम अभिलाष यादव, मुन्ना तिवारी, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

वापस लिया जाए किसान विरोधी बिल
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में पारित बिल का विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी बताया। बिल वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की हिमायती बनने वाली भाजपा सरकार अब किसानों का शोषण करने पर आमादा है। राज्यसभा में किसान विरोधी बिल पारित किया जा रहा है। इससे किसानों को नहीं, बल्कि उद्योगपतियों को बढ़ावा मिलेगा। इसे वापस लिया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, सुशांत पांडेय, विद्याशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील में मांगो को लेकर धरने पर बैठे सपा के कार्यकर्ता।

सदर तहसील में मांगो को लेकर धरने पर बैठे सपा के कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed