{"_id":"6280b0546cef427e4452fbc1","slug":"pratapgarh-news-two-women-die-after-being-buried-in-a-mound-during-earthen-excavation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News :मिट्टी की खुदाई के दौरान टीले में दबकर दो महिलाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News :मिट्टी की खुदाई के दौरान टीले में दबकर दो महिलाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 15 May 2022 01:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 01:18 PM IST
सार
मिरिया सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था कि इसी बीच टीला धसकने से दो महिलाएं उसमें दब गईं। आनन फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ में मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरिया सलेमपुर गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान टीले में दबकर दो महिलाऑं की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम सा मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
मिरिया सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था कि इसी बीच टीला धसकने से दो महिलाएं उसमें दब गईं। आनन फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वंदना (32) पत्नी अखिलेश और निर्मला देवी (45) पत्नी राम नरेश सरोज घर के बगल एक गड्ढे में मिट्टी खोदने गई थी। इसी दौरान एक भारी टीला गिरने से दोनों उसमें दब गईं। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन