फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Truck driver shot dead in Lalganj

Pratapgarh News: लालगंज में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 21 Sep 2020 11:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News: Truck driver shot dead in Lalganj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लालगंज कोतवाली के खेमसरी गांव में घूर की मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार शाम ट्रक चालक कमलेश सरोज (40) की चचेरे भाई ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। मारपीट में कमलेश के पिता व बहनोई भी घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


खेमसरी निवासी कमलेश सरोज पुत्र रामलाल सरोज मुंबई में ट्रक चलाता था। लॉकडाउन के दौरान तीन माह पहले वह घर आ गया था। चचेरे भाई राजाराम पुत्र रामअंजोर से उसकी अनबन चल रही थी। सोमवार की शाम घर के करीब बने घूर के गड्ढे की मिट्टी हटाने को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान राजाराम पक्ष के लोग फायरिंग करने लगे। राजाराम ने कमलेश सरोज को दौड़ाकर गोली मार दी।
विज्ञापन


पीठ में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। शोरशराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। गोली लगने से घायल कमलेश व मारपीट में जख्मी रामलाल (60) व शोभनाथ (37) पुत्र गजाधर निवासी चाहिन उदयपुर को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सीओ लालगंज जगमोहन व एएसपी पश्चिमी दिनेशचंद्र भी मौके पर पहुंचे। एएसपी पश्चिमी दिनेशचंद्र ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी राजाराम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed