{"_id":"64c14535f0f052214a0ad984","slug":"pratapgarh-news-today-pratapgarh-news-c-3-ald1006-185152-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मिट्टी में मिल गए 16 करोड़...30 साल की गारंटी वाली लाइन 13 साल में बोल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मिट्टी में मिल गए 16 करोड़...30 साल की गारंटी वाली लाइन 13 साल में बोल गई
Wed, 26 Jul 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
14 सालों में न बिछ पाई 12.47 किमी सीवर लाइन, बेकार हो गई बिछी लाइन
वर्ष 2007 में हुई थी घोषणा, 2009-10 में जारी हुआ था बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर में सीवर लाइन बिछाने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की योजना दुर्गति को प्राप्त है। 30 सालों की गारंटी वाली सीवर लाइन 13 साल में बोल गई। पर पूरी लाइन न बिछ पाई। एनजीटी की लताड़ के बाद दस साल से ठप पड़े एसटीपी को किसी तरह नालों की टेपिंग कर चालू किया गया। इस काम करीब 16 करोड़ मिट्टी में मिल गए। अब फिर पैसा मांगा जा रहा है।
वर्ष 2007 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शहर के लिए सीवर लाइन और एसटीपी की घोषणा की थी। वित्तीय वर्ष 2009-10 में बजट जारी हुआ था। 18.20 करोड़ से शहर में 12.47 किमी सीवर लाइन बिछनी थी। इसके अलावा एसटीपी का निर्माण कराया जाना था।
सई नदी के किनारे जमीन मिलने पर एसटीपी का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू कराया गया, जो दिसंबर 2011 में पूरा हो गया। लेकिन सीवर लाइन बिछाने का काम चलता रहा, जिसमें जमकर अनियमितता बरती गई। योजना का 1.78 करोड़ रुपये तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने दूसरी योजनाओं पर व्यय कर दिया। बाकी बची धनराशि 16.42 करोड़ रुपये सीवर लाइन पर खर्च कर दिए गए। इसके बाद भी सिर्फ 6.70 किमी ही सीवर लाइन बिछ सकी। अभी करीब छह किमी पाइप लाइन बिछनी है।
विज्ञापन
शहर के मीराभवन, शहीद उद्यान होते हुए राजापाल चौराहा से श्रीराम तिराहा होकर चौक और केपी कॉलेज होते हुए सदर बाजार तक बिछाई गई लाइन अब किसी काम की नहीं है।
निर्माण के करीब दस साल बाद भी एसटीपी ठप पड़ा रहा, जिससे कई उपकरण खराब हो गए थे। मरम्मत और एसटीपी को चलाने के लिए जल निगम ने 3.54 करोड़ रुपये फिर से खर्च किए। दो माह पहले बेल्हा देवी के करीब सई नदी में गिरने वाले तीन नालों की टेपिंग कर प्लांट शुरू हो सका।
-- -- -- -- -
उपयोग न होने बेकार हुई लाइन
शहर में जो सीवर लाइन जल निगम ने बिछाई है। उसका इतने दिनों तक उपयोग नहीं हो सका। एक दशक से अधिक समय व्यतीत होने के बाद सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है, जिसे नई सीवर लाइन के साथ जोड़ना संभव नहीं है।
- राम अचल कुरील, ईओ नगर पालिका
-- -- -- -- -- -- -
अब नए सिरे से बिछाई जाएगी लाइन
नगर पालिका क्षेत्र में पुरानी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। अब नए सिरे से ही सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। बिछाई गई सीवर लाइन तकनीकी रूप से 30 वर्ष के लिए ही थी।
- अभय राज, अधिशाषी अभियंता, जल निगम द्वितीय खंड (नगरीय) प्रयागराज
-- -- -- -- -- -- -- -
शहर में नए सिरे से सीवर लाइन व पूरे ईश्वरनाथ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कि जल्दी ही शासन से नई सीवर लाइन बिछाने के लिए धनराशि जारी होगी। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग सीसी रोड निर्माण में सीवर लाइन भी समायोजित है।
- हरि प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका