फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Open firing on former MLA Dheeraj Ojha and his brother

Pratapgarh : भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा और उनके भाई पर सरेआम फायरिंग, भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ा

Mon, 28 Oct 2024 07:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

शिवगढ़ ब्लॉक की प्रमुखी को लेकर पूर्व प्रमुख विनोद द्विवेदी और पूर्व विधायक धीरज ओझा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को विनोद दूबे के समर्थकों ने पूर्व विधायक और उनके भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Open firing on former MLA Dheeraj Ojha and his brother
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन






शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा के खिलाफ चल रहे अविश्वास के मुद्दे पर सोमवार को बवाल में हो गया। दिन में सत्यम के चाचा भाजपा से पूर्व विधायक धीरज ओझा और उनका विरोध कर रहे सपा नेता विनोद दुबे अपने साथ बीडीसी सदस्यों को लेकर डीएम के यहां पहुंचे थे। तकरार होने पर सभी को बाहर कर दिया। शाम को दोनों पक्षों में बाबागंज से गुजर रहे हाईवे पर जमकर संघर्ष हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख को लेकर रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत दुबे के पुत्र विनोद दुबे में काफी दिनों से रार छिड़ी हुई है। सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय में बीडीसी सदस्यों की परेड हुई लेकिन टकराव देख डीएम ने सभी जाने को कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम बाबागंज में गुरुद्वारे के सामने अपना वाहन खड़ा कर कुछ लोग चाय पी रहे थे। धीरज ओझा का कहना है कि वह अपने भाई नीरज के साथ घर जा रहे थे। तभी चाय की दुकान के करीब खड़े सपा नेता रहे पूर्व प्रमुख के पुत्र विनोद दुबे के समर्थकों ने रोककर हमला कर दिया और फायरिंग भी की। दोनों ओर से पथराव हुआ तो भगदड़ मच गई। इस बीच पूर्व विधायक के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। यहियापुर के जावेद व सदर बाजार के रहने वाले हुसाम को पकड़कर पीट दिया। दो थार कार क्षतिग्रस्त कर दी गई।

कई हमलावर वाहन लेकर भाग निकले। बवाल की खबर मिलने पर एएसपी दुर्गेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। हमले में पूर्व विधायक धीरज ओझा, उनके भाई नीरज व एक अन्य को भी चोटें आईं। घटना के बाद करीब बीस मिनट तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

पुलिस ने मारपीट व बवाल वाले स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर अपने कब्जे में ले लिए हैं। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना के साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर कानून अपना काम करेगा। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं है। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी

पूर्व विधायक पर रिवाल्वर छीनने का आरोप

सपा नेता जावेद अहमद ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक धीरज ओझा ने अनायास ही उनके भाई हुसाम व यहियापुर के रहने वाले जावेद पर हमला किया है। मारपीट के दौरान हुसाम की लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन ली।

धीरज ओझा ने पूर्व सांसद पर लगाए आरोप

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने अपनी ही पार्टी के भाजपा से पूर्व सांसद संगमलाल गुप्त पर विरोधियों को शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा संगमलाल ने विनोद दुबे को शह दे रखी है। उनके इशारे पर ही सारा कुचक्र रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed