फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Mother jumps in river with her daughter in Pratapgarh, diver engaged in research

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में मां ने बेटी के साथ उफनाई नदी में लगाई छलांग, गोताखोर खोजबीन में जुटे

Sun, 16 Aug 2020 09:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Aug 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News: Mother jumps in river with her daughter in Pratapgarh, diver engaged in research
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
घरेलू कलह केे चलते विवाहिता ने अपनी मासूम बेटी संग सई नदी में छलांग लगा दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। स्थानीय गोताखोर अंधेरा होने के कारण उफनाई सई नदी में उतरकर खोजबीन का साहस नहीं जुटा सके। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी। खबर लिखे जाने तक मां-बेटी को सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा की रहने वाली वंदना (27) पत्नी विनोद विश्वकर्मा रविवार की देर शाम अपनी पांच साल की बेटी विधि के साथ सांगीपुर के उधरनपुर सई नदी घाट पर पहुंची। अचानक उसने बेटी के साथ नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक मां बेटी नदी में बह गईं। लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लोगों से पूछताछ के बाद कुछ दूरी तक खोजबीन भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सांगीपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू कलह में महिला बेटी के साथ नदी में कूदी है। स्थानीय गोताखोर नदी में उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। परिवार के लोगों को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिवार वालों के इंतजार में सई नदी के घाट पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed