फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Husband turned wife's killer, arrested by police and sent to jail

Pratapgarh News : पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 10 Sep 2021 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 07:03 PM IST
सार

चौबेपुर निवासी रोशनी वर्मा की शादी 10 फरवरी 2020 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत गड़वारा निवासी कपिल वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका अपने करीबी रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Husband turned wife's killer, arrested by police and sent to jail
arrest - फोटो : istock

विस्तार

संडवाचंद्रिका के जंगल मं सरुआवा रोड पर मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 

अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत संडवा चंडिका के जंगल में सरूआवा  रोड के बगल झाड़ी में चार सितंबर की दोपहर एक अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने शव को  अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि घटना के दूसरे दिन ही मृतका की मां ने मामले में मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप में की। 

विज्ञापन

 

शुरू से ही अंतू पुलिस का शक उसके पति पर ही था। गुरुवार को मृतका की मां ने मृतका के पति कपिल वर्मा निवासी गड़वारा थाना अंतू के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति कपिल वर्मा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे थाना क्षेत्र के ही चौरा गांव के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौबेपुर निवासी रोशनी वर्मा की शादी 10 फरवरी 2020 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत गड़वारा निवासी कपिल वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका अपने करीबी रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मोबाइल से उससे बात करती रहती थी, जिससे पति नाराज चल रहा था। दो सितंबर को वह रोशनी को चौबेपुर उसके मायके छोड़कर चला गया। तीन सितंबर को सुबह पति उसे चौबेपुर के नजदीक तिगुड़ी गांव स्थित बन रहे उसके मकान पर मोबाइल से बुलाया। यहां पर उसने दुपट्टे से उसके गले को कस कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छिपा दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर आ गया।

 

तीन तारीख की शाम फिर से वह वहां पहुंचा तथा उसके शव को बाइक में अपने पीछे बाध कर सांडवा चंडिका स्थित सुनसान जंगल में लाकर लाश को झाड़ी में छुपा दिया तथा अपने घर लौट गया। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आज पति कपिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयोग दुपट्टा तथा मृतका की ज्वेलरी तथा एक चप्पल बरामद किया। कपिल वर्मा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हत्यारोपी पति को शुक्रवार को अंतू पुलिस ने जेल भेज दिया।
 

पढ़ें क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed