{"_id":"613618cdcb82af469f06a1a8","slug":"roshni-was-killed-by-suffocation-slide-sent-for-investigation-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : मुंह दबाकर की गई थी रोशनी की हत्या, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजी गई स्लाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : मुंह दबाकर की गई थी रोशनी की हत्या, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजी गई स्लाइड
Mon, 06 Sep 2021 08:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 08:47 PM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत मुंह व नाक दबाकर सांस रोकने से होने की बात सामने आई है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मृतका व उसके परिवार के लोगों के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रिकनधाम के पास जंगल में मिली रोशनी की हत्या मुंह दबाकर की गई थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका शव जंगल में फेंका था। दुष्कर्म की जांच के लिए डॉक्टरों ने उसकी स्लाइड भेज दी है। अंतू थाना क्षेत्र के चंद्रिकाधाम के पास जंगल में शनिवार को युवती की लाश मिली थी। रविवार को उसकी पहचान गड़वारा की रहने वाली रोशनी वर्मा के रूप में हुई। रोशनी अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव की रहने वाली थी। चौबेपुर में कपिल वर्मा का ननिहाल है।
जहां आते जाते रोशनी व कपिल के बीच प्यार हो गया था। रोशनी किसी से फोन पर बात करती थी। जिसे लेकर उनके बीच अनबन रहने लगी। बृहस्पतिवार को कपिल ने रोशनी को उसके मायके पहुंचा दिया था। शुक्रवार को वह घर से गायब हो गई और शनिवार को उसकी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत मुंह व नाक दबाकर सांस रोकने से होने की बात सामने आई है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मृतका व उसके परिवार के लोगों के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है। ताकि हत्या का कोई क्लू मिल सके। आशंका जताई जा रही है कि रोशनी से जिससे बात करती थी। उसी ने उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
ट्रक चालक के हत्यारोपी को दबोचा
जमीन के विवाद में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को दबोचकर जेल भेज दिया। मानधाता थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात विश्वनाथगंज मोड़ के पास से फैयाज अहमद निवासी पंवारपुर को दबोच लिया। सोमवार को उसका चालान भेज दिया।