फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

माधवी को इंटरव्यू में टॉपर्स से मिले अधिक नंबर

Mon, 13 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
सिविल सर्विसेज-2014 में 62वीं रैंक पाने वाली इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक प्रतापगढ़ की माधवी मिश्रा साक्षात्कार में टॉपर्स से कहीं आगे रहीं। माधवी को इंटरव्यू में प्रथम पांच स्थान पर रहने वालाें में से तीन अभ्यर्थियों से अधिक अंक हासिल हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि  सिर्फ साक्षात्कार में मिले अंक देखे जाएं तो इसमें भी महिला अभ्यर्थी बी. राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राधिका को साक्षात्कार में 220 अंक मिले हैं। हालांकि, उनके मुख्य परीक्षा में सिर्फ 702 अंक हैं। इसलिए वह मेरिट लिस्ट में 300वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जारी कर दिए। टॉपर ईरा सिंघल को मुख्य परीक्षा में 920 अंक मिले हैं, लेकिन पर्सनालिटी के मामले में वह मात खा गईं और साक्षात्कार में वह सिर्फ 162 अंक ही हासिल कर सकीं। दूसरे स्थान पर रहीं रेनू राज ने मेंस में 858 और साक्षात्कार में 198 अंक हासिल किए हैं। इस तरह से पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) में ईरा को कुछ और अंक मिल जाते तो रेनू से उनका फासला और बढ़ जाता था। तीसरे स्थान पर रहीं निधि गुप्ता को मेंस में 846 और इंटरव्यू में 179 तथा चौथे स्थान पर रहीं वंदना राव को मुख्य परीक्षा में 832 एवं साक्षात्कार में 187 अंक हासिल हुए हैं। मुख्य सूची में पांचवें तथा पुरुषों में टॉपर सुहर्ष भगत को मुख्य परीक्षा में 813 अंक तथा इंटरव्यू में 201 अंक मिले हैं। वहीं इलाहाबाद की टॉपर माधवी को मुख्य परीक्षा में 770 तथा साक्षात्कार में 195 अंक मिले हैं। इस तरह से माधवी ने प्रथम पांच स्थान में रहने वाली तीन प्रतिभागियों ईरा सिंहल, निधि गुप्ता और वंदना राव से साक्षात्कार में अधिक अंक हासिल किए हैं। सिविल सेवा में 305वीं रैंक के साथ सफल इविवि के शोधछात्र मनोज कुमार पांडेय ने भी साक्षात्कार में ईरा के बराबर 162 अंक हासिल किए हैं। मनोज के मुख्य परीक्षा में 760 अंक हैं।
विज्ञापन


विषय पर पकड़ तथा जज्बा हो तो पर्सनालिटी के मामले में थोड़ा कमजोर होने के बावजूद अच्छा मुकाम हासिल की जा सकती है। सिविल सेवा-2014 के रिजल्ट से यह बात काफी हद तक साबित होती है। देश की इस  सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में प्रथम चार स्थान पर रहने वाली ईरा सिंहल, रेनू राज, निधि गुप्ता और वंदना राव को पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) में 200 से कम अंक मिले हैं। टॉपर ईरा सिंहल को तो मात्र 162 अंक मिले हैं। पांचवीं रैंक हासिल करने वाले सुहर्ष को इंटरव्यू में 201 अंक मिले हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को 200 से अधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed