{"_id":"c2443ec78bae733156c0417ef5226a6a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-98","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सई नदी के बैरहना घाट पर नहाने गए तीन छात्र डूब गए। इससे एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मछुवारों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला। हादसे की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर निवासी मोहम्मद साद (10) पुत्र दिलशाद अपने छोटे भाई सदान (8) व चचेरे भाई नवेद (11) के साथ सोमवार को विद्यालय गया था। तीनों घर आए और खाना खाने के बाद दरवाजे पर खेल रहे थे। अचानक बगैर किसी से कुछ बताए ही सई नदी के बैरहना घाट पर नहाने पहुंच गए। तीनों बीच धारा में पहुंच गए और डूबने लगे। मछुवारों ने तीनों को डूबते देखा तो नदी में कूद पड़े। किसी तरह तीनों को बाहर निकाला गया। तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद साद को मृत घोषित कर दिया। सदान व उसके चचेरे भाई का इलाज चल रहा है।