{"_id":"fff32b8773e4352e1f1936ee224491b7","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर वही रोना, तालाब बना हर कोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर वही रोना, तालाब बना हर कोना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन बदल गए, कैलेंडर का सन और तारीखें बदल गईं। मगर इस शहर का चेहरा बिल्कुल नहीं बदला। सब कुछ वही है। कल भी बारिश में जलभराव का रोना था और आज भी है। शनिवार रात की बरसात से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार रात को हुई बारिश से अधिकांश मोहल्लों में पानी भर गया। सिनेमा रोड, पल्टन बाजार व सब्जी मंडी में पानी जमा होने से नारकीय हालात बन गए हैं। सब्जी मंडी में कई घर ऐसे हैं जिनमें बारिश का पानी घुस गया है। नालियों की गंदगी पानी में बहकर सड़कों व गलियों में आ गई है। पटखौली वार्ड हो या अजीतनगर, विवेकनगर, सिनेमा रोड, रोडवेज बस अड्डा, अस्पताल वार्ड हर जगह कूड़े के ढेर बजबजा रहे हैं। भंगवाचुंगी से इलाहाबाद रोड पर जोगापुर तक की स्थिति भी जलभराव व कीचड़ से बदतर है। रामलीला मैदान के पास भी गंदगी पसरी हुई है।