{"_id":"602daa4efaee239b0f63d1bdbbf05257","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से रात तक झमाझम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से रात तक झमाझम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकि मानसून में शनिवार को पहली दफा झमाझम बरसात हुई। सुबह से शुरू बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मायूस किसानों का चेहरा झमाझम बरसात देखकर खिल उठा। दोपहर बाद करीब तीन बजे काले बादलों ने आसमान को घेर लिया। लोगों को लगने लगा कि अब जोरदार बारिश होगी। लगभग चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। खास बात यह रही कि जिले भर में हर तरफ बरसात हुई। पानी की मोटी धार से धरती तर हो गई। यह बारिश तकरीबन आधो घंटे बाद रुकी। इसके बाद रिमझिम बरसात चलती रही।
बादलों की इस मेहरबानी से किसानों का मुरझाया चेहरा खिल उठा। हर कोई बारिश को देख इंद्रदेव का आभार जताता रहा। देर शाम बारिश कमजोर जरूर हुई, पर जारी रही। प्रसन्न इंद्रदेव को देख पवन देव भी काफी खुश नजर आए। बारिश के साथ रुक-रुक कर तेज हवाएं भी खूब चलीं। बारिश के साथ ठंडी-ठंडी तेज हवाओं से मौसम काफी सुहाना हो गया। बारिश और हवा के बीच तमाम युवा भीगते हुए सड़कों पर बाइक रेस लगाने से खुद को नहीं रोक सके। कुछ मजबूरी में भीगे तो कई बारिश का मजा लेने के लिए भीगते रहे। शनिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक 11 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह शुक्रवार की सुबह से शनिवार की शाम पांच बजे तक कुल 32.7 मिली मीटर बरसात जिले में रिकार्ड की गई। मौसमविदों का अनुमान है कि बादलों की मजबूत दस्तक बनी हुई है। अभी और अच्छी बरसात की उम्मीद है।