फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

ईद के इंतजार में चहका बाजार

Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
पाक रमजान माह का तीसरा अशरा शुरू है। ईद के चांद के दीदार में अब चंद दिन ही बाकी हैं। ऐसे में बाजार गुलजार हो गए हैं। भीषण गर्मी से गायब बाजार की रौनक फिर से लौट आई है। पंजाबी मार्केट में कपड़े के कारोबारी मोहम्मद इरशाद ने बताया कि मुसलिम महिलाओं को इस बार चंदेरी सूट पसंद आ रहा है। युवतियों का तो यह सूट फेवरेट बन चुका है। इसमें हाथ से कढ़ाई की जाती है। इसके अलावा सीफान सूट, ग्लेस काटन और बैक गला वर्क का सूट भी महिलाएं पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा काटन एंब्रायडरी का सूट भी मेहमानों को देने के लिए खरीदा जा रहा है। पंजाबी मार्केट में रानीगंज से आई रुखसाना और मोमिना ने बताया कि एक माह तक खुदा के हुक्म पर रोजा रखने के बाद इनाम पाने के दिन तो हर किसी को खुशी होती ही है। कपड़ा व्यवसायी सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि मौजूदा समय में रेडीमेड कपड़ों की ओर युवा आकर्षित हैं। रोजेदार खुर्शीद अहमद ने बताया कि लेनिन के कपड़े से पैंट-शर्ट, कुर्ता-पायजामे के साथ ही पठानी सूट भी बन रहा है। कुर्ता व पायजामा के कपड़ों का कारोबार करने वाले अख्तर व तुफैल ने बताया कि इस बार ईद में युवा खासकर कढ़ाई वाले गले का कुर्ता पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


ईद पर सेवईं की मिठास न हो, ऐसा संभव ही नहीं है। अमीर से लेकर गरीब तक सबके घर में सेवईंयां बनती हैं। इसलिए आम से लेकर खास लोगों तक के लिए वाराणसी और इलाहाबादी सेवईं बाजार में धूम मचाए हुए है। दुकानदार मंजूर ने बताया कि इलाहाबादी और वाराणसी किमामी सेवईं 75 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रही है। डिब्बे वाली सेवईं 80 रुपये किलो बिक रही है। सूदफेनी सेवईं भी 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। इसके अलावा सादी सेवईं 35 से लेकर 40 रुपये के बीच बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईद पर पहनने के लिए नए परिधान के साथ पैरों में जूते और चप्पल नए न हों तो मजा बेकार हो जाता है। ईद की खुशियां मनाने के लिए लोग जूते-चप्पल की खरीदारी भी करना नहीं भूलते। चौक बजाज स्थित कारोबारी संजीव अहूजा का कहना है कि लोग ईद पर जूते-चप्पल खरीद रहे हैं। ब्रांडेड जूते और चप्पल भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed