फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

मां छोड़ी दुनिया तो बेटे को अस्पताल में छोड़ फरार हुआ बेरहम पिता

Wed, 08 Jul 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
17 दिन पहले जन्म लेने वाले नवजात को उसका पिता महिला अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। बच्चे को जन्म देने वाली मां की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के महासमरी सरायपली किसाड़ी निवासी विजय सिंह परिवार के साथ गड़वारा में रहता था। उसकी पत्नी करन बाई को 23 जून को प्रसव पीड़ा हुई। विजय ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। किरन ने एक बेटे को जन्म दिया। इससे पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। मिठाइयां बांटी गईं। 25 जून को किरनबाई की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां ब्लड की कमी बता कर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि वहां उसकी मौत हो गई। विजय ने 23 जून को ही नवजात को महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया था। उसने अपना मोबाइल नंबर तक लिखाया था। मगर अब वह न तो बेटे को देखने आ रहा है और न ही फोन करने के बाद उसे अपना बता रहा है। इससे स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed