{"_id":"af389d77eb7858fdffc051cc017ed6e4","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-884","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-कार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-कार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के धधुआगाजन मोड़ के समीप गुरुवार भोर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवकों की अनियंत्रित कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हाईवे पर हुए हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी एक ही गांव के हैं। घटना से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
लालगंज कोतवाली के भूपतिपुर गहरी गांव से सात युवक तीन बाइक से शीतमलऊ स्थित रिश्तेदार के घर 24 फरवरी को वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। भोर में करीब तीन बजे सभी बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर धधुआगाजन मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि सोनू धुरिया (30), बबलू धुरिया (35) व विजय बहादुर वर्मा (24) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में रंजीत कुमार, दिनेश कुमार, अमरबहादुर, व संतोष जख्मी हो गए। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन में सभी को लालगंज सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकों ने सोनू, बबलू व विजयबहादुर को मृत घोषित कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सीएचसी आ पहुंचे। परिजनों को समझाबुझाकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। मामले में गहरी के ग्राम प्रधान राघवेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।