फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रतापगढ़ को मिली 776 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
गुरुवार को पेश हुए रेलबजट के पिटारे से प्रतापगढ़ में रेलवे विद्युतीकरण और दोहरीकरण के साथ ही यार्ड रिमाडिलिंग, कलर सिग्नल और प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाने का तोहफा मिला। रेलमंत्री ने इस सभी कार्यों की मंजूरी देते हुए 776 करोड़ का बजट दिया है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा बजट में करोड़ाें रुपये की सौगात प्रतापगढ़ में नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए दी गई है।
विज्ञापन


इसमें फाफामऊ से प्रतापगढ़ के बीच 46 किमी विद्युतीकरण के लिए 44.2 करोड़, अमेठी, प्रतापगढ़ और जंघई के बीच 87 किमी लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कराने के लिए 700 करोड़ रुपये और प्रतापगढ़ यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए 32 करोड़ रुपये मिले हैं। कुल 776 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। रिमॉडलिंग में जो 32 करोड़ मंजूर हुए हैं उसमें तीनों प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही कलर लाइट सिग्नल (आरआरआई) की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसा होने से ट्रेनों का संचालन और बेहतर जो जाएगा। साथ ही ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में मालगाड़ी के डिब्बों की मरम्मत के लिए वर्कशाप की स्थापना का प्रस्ताव इस बार भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कांग्रेस सरकार के बजट में इसका प्रस्ताव था। अधिकारियों ने प्रतापगढ़ में इसके लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी थी। वर्कशाप की स्थापना न किए जाने से युवाओं को काफी निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल बजट में रेलकर्मियों के बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे रेलकर्मी आहत हैं। यूआरएमयू के मंडल मंत्री रविभूषण सिन्हा का कहना है कि यह रेलबजट कर्मियों के हित मेें नहीं है। बजट में कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई पर फोकस नहीं किया गया। न ही सातवें आयोग के बारे में ही कुछ कहा गया। वहीं कुलियों में बजट को लेकर प्रसन्नता है। अपने को सहयोगी कहकर बुलाए जाने का उन्होंने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed