{"_id":"9345e5df711e639055059dc66a6bd57c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-879","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के करहिया गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के पूरे ढलकहन अगई निवासी रामराज (50) बुधवार की देर रात रायबरेली क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सलवन थाना के करहिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामराज बाइक लेकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे।
विज्ञापन