{"_id":"a82bd8697a7c39b39053a5ed6545f767","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-877","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी नेता
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान आंदोलन के नेताओं के हाथ बुधवार को पिटने वाली बीडीओ सांगीपुर सावित्री शर्मा के समर्थन में जिले के कर्मचारी उतर आए हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को विकास भवन में तालाबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को काम बंद रखा। विकास भवन में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। सुबह कार्यालय पहुंचने वाले र्कचारी नेताओं ने कार्यालय में बैठे अफसरों को बाहर करके विकास भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद कर दिया। इससे जो लोग आए वह बाहर भीड़ देखकर चलते बने। महिला अधिकारी के साथ हुई इस तरह की घटना से आहत कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।
इधर ,पीड़ित बीडीओ के समर्थन ब्लॉकों में भी कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। सदर ब्लाक में कर्मचारियों की एकजुटता से कार्यालय का ताला ही नहीं खुला। विकास भवन में हुए धरना-प्रदर्शन में रामप्रकाश दुबे, वकील अहमद, सुनील शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, रामसमुझ त्रिपाठी, हीरालाल पुष्कर, राजेश मोहन, अभयराज, मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे।