फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

नहीं सुधर सके देल्हूपुर-पट्टी मार्ग की दशा

Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा देल्हूपुर-रानीगंज-पट्टी मार्ग अभी भी बदहाली के जंजीरों में जकड़ा हुआ है। इस मार्ग की चौड़ाई 3 मीटर है, जबकि आज ग्रामीण अंचल की भी सड़कें 5 मीटर चौड़ाई के मानक से बनाई जा रही हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सड़क कितनी पुरानी हो सकती है।
विज्ञापन


देल्हूपुर से रानीगंज होते हुए पट्टी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। जिससे वाहन हिचकोले लेते चलते हैं। वहीं रात में बाइक व साइकिल सवार इन गड्ढों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। रानीगंज से देल्हूपुर होते हुए इलाहाबाद जाने के लिए यह मार्ग अधिक सुविधाजनक है। कम दूरी होन के कारण बड़े वाहन सहित इलाहाबाद जाने वाले लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। जिससे यह मार्ग अधिक व्यस्त रहता है। वहीं पट्टी मार्ग के विभिन्न बाजारों सहित मार्ग की हालत इतनी जर्जर हो गई है। बड़े वाहन सहित छोटे वाहन भी हिचकोले लेते हुए चलते हैं।
विज्ञापन


 विकास पुरुष कहलाने वाले पूर्व मंत्री व विधायक प्रो.शिवाकांत ओझा भी इस मार्ग की दशा नहीं बदल सके। जबकि इस क्षेत्र से चार बार विधायक बने चुके हैं।  1996-2007 तक दो पंचवर्षीय योजना में विधायक रहे। इसी बीच इन्हें कैबिनेट मंत्री का ओहदा भी प्राप्त हुआ था। जनता ने फिर 2012 में विधायक चुनकर विधानसभा भेजा। लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधर सकी। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो यह मार्ग दो जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान को लेकर अधर में लटका है। कई बार लोगों ने इस सड़क की समस्या को लेकर जिले तक प्रदर्शन भी किया। मामला जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के आला अफसरों के संज्ञान में भी है। फिर भी इस सड़क की दशा सुधारने की जहमत कोई उठाना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed