फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

हर तीसरी गाड़ी पर पद और विभाग का नाम

Wed, 24 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
गाड़ियों पर पदनाम, विभाग, संस्था का नाम लिखाकर रौब गांठना जिले के लोगों की आदत में शुमार हो गया है। हर तीसरी गाड़ी पर आपको पदनाम, विभाग, प्रेस या फिर पुलिस लिखा दिख जाएगा। गाड़ी खरीदने के बाद अपनी हनक दिखाने और रौब गांठने के लिए पहला काम लोग यही करते हैं। परिवहन विभाग और पुलिस भी ऐसे वाहनों को रोकने से बचते हैं। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद देखना है कि विभाग ऐसे कितने वाहनों पर कार्रवाई करता है।
विज्ञापन


वैसे तो जिले में परिवहन के कायदे कानून बकवास हैं। अफसरों को इसकी परवाह नहीं है। नम्बर प्लेट रसूख और रौब गांठने का साधन बन चुके हैं। नम्बर प्लेट पर पुलिस, डीएम आफिस, मानवाधिकार आयोग, जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विकास भवन, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, एसपी कार्यालय, न्याय विभाग, प्रधान, ब्लाक प्रमुख, पूर्व विधायक, आर्मी जैसे विभाग व पद लिखे वाहन किसी भी प्रमुख चौराहों पर आसानी से देखे जा सकते हैं। सच यह है कि उनमें से अधिकांश उन विभागों में हैं ही नहीं। वाहनों पर पदनाम लिखानों वालों पर भले ही नियम व कानून बनाने वाले शिकंजा नही कस पा रहे, लेकिन हाईकोर्ट ने ऐसे लोगों की लगाम कसने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसे हनक और रसूख दिखाने का तरीका कहा जाए या मनमानी, लेकिन शहर से लेकर गांव तक में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाती हजारों गाड़ियां बेखौफ होकर घूम रही हैं। एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कभी ऐसे नाम लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह है कि ऐसा लिखवाने वालों की मनमानी बढ़ती गई। दो पहिया व चार पहिया वाहनों में नम्बर प्लेट केबजाए नेम प्लेट का एक फैशन सा चल पड़ा है। हद तो यह है कि न्यायालय, पार्टी और पद भी लिखाकर लोग खुलेआम घूम रहे हैं। हर बात पर रौब गांठने वाली सिविल पुलिस भी कभी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की कोशिश नहीं की। विभागों के नाम के साथ अब तो उसका लोगो भी बनवाया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed