{"_id":"f8cccb365ac5a0500df02c7e52d53b65","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-870","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदकर निकाला गया मासूम का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदकर निकाला गया मासूम का शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय आमामऊ के पास दफनाया गया मासूम का शव मंगलवार को पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकलवा दिया। बाद में दूसरी जगह उसकी अंत्येष्टि की गई। कोतवाली क्षेत्र के बसवाही आमामऊ गांव निवासी जवाहर लाल हरिजन की तीन वर्षीय बेटी नंदनी की सोमवार की रात बीमारी के कारण मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को उसका शव लाकर प्राथमिक विद्यालय आमामऊ के पास दफना दिया। विद्यालय बनने के पहले यह जमीन गांव के कब्रिस्तान के रूप में उपयोग में लाई जाती थी। विद्यालय बनने के बाद यहां शव दफनाने का क्रम बंद हो गया था।
कम जानकारी और गरीबी के कारण जवाहर ने बेटी का शव वहीं दफना दिया। प्रधानाध्यापक कृपाशंकर पांडेय को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। हलका लेखपाल को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम के परिजनों के साथ ही गांव के लोगों को इस जमीन के बारे में बताया और माप कराई गई। लेखपाल की माप और पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने मासूम नंदिनी के शव को कब्र खोदकर निकाला। इसके बाद गांव के लोगों के सहयोग से उसे गंगा घाट अंत्येष्टि के लिए ले गए।