{"_id":"dc83c1b8397198c28d4b6659890f39c8","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-868","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर बनने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कम्प्यूटर ऑपरेटरों के 1865 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 18 से 28 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों से कम्प्यूटर आपरेटर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। खास बात यह है कि इंटर में भौतिक विज्ञान व गणित से उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
साथ ही अभ्यर्थी के पास डोएक सोसाइटी से ओ लेवल सर्टिफिकेट होल्डर भी होना चाहिए। ओ लेवल सर्टिफिकेट न होने पर डिप्लोमा कम्प्यूटर साइंस आईटी या इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी। जिसकी अंतिम तारीख 4 अप्रैल है। सामान्य, एससी व एसटी अभ्यर्थियों को 400 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए होने वाली परीक्षा आनलाइन होगी। जिसमें 200 अंक के सामान्य ज्ञान, मानसिक सामर्थ्य, तर्कशक्ति व कम्प्यूटर विज्ञान के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि लिखित परीक्षा में 40 फीसदी अंक पाना अनिवार्य है। सफल अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट कराया जाएगा। जिसमें 30 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी या 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी का टाइप टेस्ट देना होगा। उसके बाद अभिलेखों की जांच कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।