{"_id":"946a4b984f3d8d366e8e1ae5109c4529","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-867","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्मिकों ने घेरा विकास भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्मिकों ने घेरा विकास भवन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के तीन एपीओ की सेवा समाप्त होने से नाराज मनरेगा कर्मिक संघ ने मंगलवार को विकास भवन का घेराव कर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। मनरेगा कर्मियों का आक्रामक रुख देखकर अफसरों ने बातचीत के लिए अपने कार्यालय बुलाकर वार्ता की और जल्द ही सेवा समाप्ति को निरस्त करने का आश्वासन दिया। मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे मनरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष और एपीओ मो. अनीस खान, राजेश कुमार और संतोष कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई थी।
मंगलवार को जिले भर के मनरेगा कार्मिकों ने इसे लेकर विकास भवन का घेराव और धरना-प्रदर्शन कर अफसरों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इसकी भनक जब अफसरों तक पहुंची तो वे विकास भवन पहुंच गए। अफसरों और मनरेगा कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद अधिकारी सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त करने पर राजी हुए। जिलाध्यक्ष मो. अनीस खां ने बताया कि उनकी हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। प्रदेश स्तर पर हुए आन्दोलन में शीर्ष अधिकारी मानदेय बढ़ाने और मनरेगा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने के लिए 90 दिन का समय लिया है।