फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, मेजर समेत छह घायल

Tue, 23 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा चौराहा के समीप सोमवार की देर रात दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में असम राइफल्स के मेजर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी चंद्रशेखर पांडेय असम राइफल्स में मेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा ललित पांडेय भी आर्मी में है। सोमवार को पिता और पुत्र कार से बारात में शामिल होने के लिए कटरामेदनीगंज स्थित एक शादी में आए थे। शादी समारोह के बाद देर रात वह घर के लिए निकले।
विज्ञापन


उधर, शहर से नवनीत सिंह उर्फ धीरज (24), विनीत प्रताप सिंह उर्फ मोनू (23), मनोज सिंह (22) व अमित सिंह (22) निवासी मानधाता कार से शहर से मानधाता की ओर जा रहे थे। कटरा चौराहे के समीप दोनों कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नगर पंचायत का सड़क किनारे लगा बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिता-पुत्र समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां मनोज और अमित की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed