{"_id":"baffd139148113d624c5689e7c81e2b9","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-863","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना अभ्यर्थियों ने किया उपद्रव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना अभ्यर्थियों ने किया उपद्रव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में सेना भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को जमकर तांडव मचाया। सेना स्पेशल ट्रेन को पूरी तरह से कब्जे में लेकर पूरी तरह से अराजकता फैलाई। खुंडौर, चिलबिला और प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। खुंडौर में पथराव कर रेलवे लाइन के किनारे खड़े कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। महिला यात्रियों साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके पहले सुल्तानपुर में जमकर बवाल, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हो चुकी थी। बवाल की घटना से रेल और पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए थे। स्टेशन से बाहर आने के बाद सेना अभ्यर्थियों की भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने शहर में भी जगह-जगह बवाल किया। टेम्पो, जीप और बस पर जबरन चढ़ गए। दुकानों में जबरदस्ती की। सड़क पर चल रहे लोगों को लोहे की रॉड से मारा गया।
फैजाबाद में सेना भर्ती चल रही है। सोमवार को भी भर्ती थी। भर्ती से लौटने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने सेना स्पेशल ट्रेन चलाई थी। ट्रेन भारी भीड़ लेकर देर शाम खुंडौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया। स्टेशन पर पथराव किया। वहां पर बैठी महिला यात्रियों के साथ भी अभद्रता की। ट्रेन चली तो क्रासिंग के किनारे खड़े वाहनों पर पथराव कर दिया। जिससे गांव के तेजई की डिजायर गाड़ी समेत कई वाहनों के शीशे टूट गए। कोंहड़ौर के एसआई प्रमोद पाठक ने उपद्रवियों को खदेड़ लिया।
ट्रेन चली तो रास्ते भर पथराव करते रहे। चिलबिला स्टेशन पर उपद्रवियों ने प्लेटफार्म पर गाड़ा गया लोहे का एंगल उखाड़ लिया और स्पेशल ट्रेन की तोड़फोड़ चालू कर दी। ट्रेन यहां से चलने के बाद प्रतापगढ़ स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस को देखकर उपद्रवी भड़क उठे। वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बोगी के शीशे तोड़े। प्लेटफार्म एक पर लगा पंखा तोड़ दिया। हालांकि स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के अलावा सिविल की फोर्स तैनात थी। इसलिए उपद्रवी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। मगर अभ्यर्थियों की अराजकता से पुलिस वाले भी सकते में थे। जीआरपी एसओ वीके सिंह ने पुलिस कर्मियों से कैमरा चलाने के लिए मना कर दिया था। स्टेशन के बाहर भी काफी फोर्स थी। इस बारे में जीआरपी एसओ वीके सिंह का कहना था कि सुल्तानपुर, खुंडौर और चिलबिला में बवाल और तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। इसको देखते हुए प्रतापगढ़ स्टेशन पर फोर्स लगा दी गई थी। हालांकि यहां पर कोई बवाल नहीं हुआ।