{"_id":"4c9b585b60820e98f4a42af8cc7a6edd","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-837","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में तिरंगा फहराने का फरमान शर्मनाक : रीता जोशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में तिरंगा फहराने का फरमान शर्मनाक : रीता जोशी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने का फरमान शर्मनाक है। उन्होेंने जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पूर्व विधायक प्रभाकर नाथ द्विवेदी की 25वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने आईं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि समाज को विखंडित करने वाली विचारधारा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने का आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नजरिए से देखने का विरोध होना चाहिए।
प्रदेश महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस के उत्थान में प्रभाकर नाथ द्विवेदी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। उन्हीं के नाम पर कांग्रेस कार्यालय का नाम प्रभाकर भवन रखा गया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ला, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद, अरविंद सिंह, इरफान, मोहर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी में चल रही अंतर्कलह शनिवार को खुलकर सामने आ गई। पूर्व विधायक प्रभाकरनाथ द्विवेदी की 25वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए दोनों गुटों ने अलग-अलग कार्यक्रम किया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी मुख्य अतिथि थीं तो संसदीय कार्यालय पर हो रहे कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल थे। दो स्थानों पर हुए कार्यक्रम से कार्यकर्ता भी ऊहापोह की स्थिति में रहे कि किस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं ने थोड़ी देर एक में तो थोड़ी देर दूसरे में समय बिताया।