{"_id":"20bda9c34ece527ed3a109c7b74db5db","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-832","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियाें से मिलने के लिए पर्ची के झंझट से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियाें से मिलने के लिए पर्ची के झंझट से मिलेगा छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में अब अॅानलाइन सिस्टम होने जा रहा है। इससे कैदियों के परिजनों व साथियों को जेल में पर्ची बनवाने की समस्या से मुक्ति मिल जागएी। कम्प्युटर पर क्लिक करते ही मुलाकात के लिए दिन और समय मिल जाएगा।
जिला कारागार में विभिन्न आरोपों में बंद बंदियों से मिलने के लिए उनके परिवार के लोगों को सुबह ही जेल पहुंचना होता है। लाइन में लगकर पर्ची बनवानी पड़ती है। इसके बाद भी मुलाकात में दिनभर का समय लग जाता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। जेल भी हाईटेक होने जा रहा है।
पर्ची बनवाने के लिए अब लोगों को जेल आने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए अब घर बैठे कंप्यूटर से ऑनलाइन पर्ची हासिल की जा सकेगी। मुलाकात करने वालों को ऑनलाइन एक फार्म मिलेगा, जिसमें बंदी से मुलाकात करने वाले लोगों को अपना डिटेल भरना होगा। मुलाकात के लिए आवेदन करने वाले लोगों को पहले अपना नाम, पिता का नाम, आयु, पता के साथ पहचान पत्र का कोड और बंदी से रिश्ता बताना होगा। ऑनलाइन आवदेन करने के बाद कुछ ही पल में रिसीविंग प्राप्त हो जाएगी। भरे हुए समय पर ही मिलने के लिए मौका दिया जाएगा। लेट होने या पहले पहुंचने पर जेल के बाहर ही रहना होगा।