{"_id":"151779b141eb6dd3f6fb369fbc608e32","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी में उपभोक्ताओं की जान से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीओबी में उपभोक्ताओं की जान से खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल गोयल रेजीडेंसी में लगी आग में दस लोगों की मौत के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न संस्थानों में अफसरों की छापामारी जारी है। बुधवार को बैंकों व विद्यालयों में टीम की छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में टीम को तमाम खामियां मिलीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सीताराम व एसडीओ विद्युत की अगुवाई में निकली टीम ने संस्थानों में जांच कर आग से बचाव की हकीकत खंगाली। टीम ने सबसे पहले कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में जांच की। यहां 5 अग्निशमन यंत्र जर्जर हालत में मिले। एक अग्निशमन यंत्र की पाइप फटी मिली तो एक में गैस ही नहीं थी।
जेनरेटर से बैंक तक बिजली के तार की वायरिंग कई जगह खुली मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। जांच में पाया गया कि बैंक प्रशासन उपभोक्ताओं की जान से खिलवाड़ कर रहा है। बीओबी के सामने पार्किंग नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद तहसील प्रशासन की टीम एसबीआई शाखा पहुंची। यहां जांच में सभी 11 अग्निशमन यंत्र सही पाए जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बैंक के भीतर का जर्जर तार बदलने का प्रबंधक को निर्देश दिया गया। एसबीआई के सामने पार्किंग व्यवस्था को भी ठीक कराए जाने का निर्देश दिया गया। टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पहुंचकर सुरक्षा मानकों की जांच की। यहां तमाम खामियों को दुरुस्त कराए जाने को लेकर अधिकारियों ने प्रधानाचार्य को सप्ताह भर का समय दिया है। बैंकों व विद्यालय में जांच के दौरान कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। तमाम दूकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।