{"_id":"bd48a79ca0428e540d9ac39829a5accd","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-821","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर सबार्डिनेट में कविता समेत चार को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर सबार्डिनेट में कविता समेत चार को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर सबार्डिनेट परीक्षा 2013 में बेल्हा के चार अन्य अभ्यर्थियों को भी सफलता मिली है। परीक्षा में जिले के दर्जन भर से अधिक अभ्यर्थियों का चयन होने से जिले के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं परिजनों में खुशी की लहर है। सोमवार की शाम परीक्षा परिणाम आते ही सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। वहीं बधाई देने का कार्यक्रम भी चलता रहा। एक तरफ जहां अराधना शंखधर, नेहा यादव, सरिता सिंह, वाग्मिता सिंह, अनामिका सिंह व श्रद्धा ने लोबर सबार्डिनेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं जिले के चार अन्य अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।
जिसमें जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में चालक पद पर कार्यरत कंधई के खभोर ताला निवासी रजीउल्ला के बेटे शानउल्ला का मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। वहीं संडवा चंद्रिका के मनोरथपुर गांव निवासी गनेश कुमार कनौजिया का चयन सहकारी निरीक्षक पद पर हुआ है। अमरगढ़ के उमापुर गांव निवासी अमर बहादुर सरोज पुत्र बरसाती सरोज का चयन मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। वह पीबी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वहीं गड़वारा निवासी विश्वनाथ शुक्ल की बेटी कविता शुक्ल का चयन भी मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।