{"_id":"6560a32fdd09595ce0ccef793e9025f0","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-820","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगा सेवायोजन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगा सेवायोजन कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पैसे की कमी से निराश नहीं होना पड़ेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वनडे एग्जाम की तैयारी कराएगा। साथ ही उन्हें टाइप टेस्ट का भी ज्ञान दिया जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अब छात्र-छात्राआें को जिले के बाहर जाकर महानगरों में तैयारी नहीं करनी होगी। इससे आर्थिक तंगी छात्र-छात्राओं के तैयारी के रास्ते में बाधक नहीं बन सकेगी। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्र्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को वनडे एग्जाम की तैयारी नि:शुल्क कराई जाएगी। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं महानगरों में जाकर रहते हैं।
आर्थिक तंगी के कारण बिना मार्गदर्शन के ही स्व अध्ययन गरीब छात्र-छात्राएं करते हैं। अब उन्हें एसएससी, रेलवे, बैकिंग समेत तमाम एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं का विषयवार अध्ययन जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को मार्च से आवेदन करना होगा। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।