{"_id":"fd1a8c514fd30fe301c980a48f23075a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, चिलबिला में बनेगा एफओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, चिलबिला में बनेगा एफओबी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल महाप्रबंधक एके पुटिया मंगलवार को अपनी भारी भरकम फौज लेकर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जीएम ने कहा कि इलाहाबाद रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान ट्रैक पूरी तरह ठीक मिला है। साथ ही चिलबिला स्टेशन पर फुटओवरब्रिज भी बनेगा। इसके लिए प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही रिमॉडलिंग के जरिए स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुटिया के निरीक्षण को लेकर कई दिनों से स्टेशन पर तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार दोपहर वह अपनी विशेष ट्रेन से प्रयाग होते हुए जंक्शन पहुंचे। इस दौरान अपने सैलून से विंडो निरीक्षण भी करते रहे। वह सीधे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। जहां पहले से ही सांसद हरिवंश सिंह मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेल महाप्रबंधक ने कहा कि इलाहाबाद रूट पर अभी तक 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन का संचालन होता था। अब इसे बढ़ाकर 75 कर दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इंजीनियरिंग विभाग ने रेल ट्रैक पर स्पीड बढ़ाने को हरी झंडी दिखाई है।
उन्होंने एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष रोशनलाल ऊमरवैश्य व संरक्षक श्रीकिशोर अग्रवाल की मांग पर चिलबिला स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। जंक्शन पर दूसरी ट्रेनों के ठहराव के लिए भी संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब प्रस्ताव मंजूर कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सांसद हरिवंश सिंह के प्रयास से स्टेशन के रिमॉडलिंग के लिए जो बजट मिला है उससे जंक्शन का स्वरूप जल्द ही बदला नजर आएगा। यात्रियों की समस्याएं भी दूर होंगी और स्टेशन का सौंदर्यीकरण भी होगा।