{"_id":"48bddfb7c961760918c1b1ce1a2ba1d2","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अस्पतालों में हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अस्पतालों में हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर स्थित प्राइवेट अस्पतालों व अन्य प्रतिष्ठानों की अफसरों ने जांच की। सदर एसडीएम जेपी मिश्र की अगुवाई में निकली टीम घंटों पड़ताल करती रही। संचालकों को सुरक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। होटल गोयल रेजीडेंसी में हुई दर्दनाक घटना के बाद से ही प्रशासन पड़ताल की मुहिम में जुटा है। सुबह करीब 11 बजे एसडीएम की अगुवाई में नगर पालिका, बिजली, टैक्स, स्वास्थ्य, श्रम सहित पुलिस विभाग के अफसरों की टीम शहर में निरीक्षण करने निकली।
टीम ने नगर के संजीवनी, स्पर्श समेत कई अस्पतालों व क्लीनिक में जांच की। अस्पतालों व क्लीनिक का लाइसेंस और उसमें मौजूद सुविधाओं को भी खंगाला गया। अग्निशमन व विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने भी आग से सुरक्षा के बंदोबस्त और पास नक्शे के आधार पर निर्मित भवन का मिलान किया। इसके बाद अधिकारी पुष्पांजलि उद्योग और वर्ड फर्नीचर जैसे प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। यहां भी उन लोगों ने गहन छानबीन की। सभी को सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने कहा है कि पंद्रह दिन में वे व्यवस्था नहीं करते तो वह प्रतिष्ठानों के संचालकों पर कार्रवाई करेंगे।