{"_id":"592fca95f164e203f6dacca9f05adebf","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-787","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतोत्सव पर पूजी गईं वाग देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतोत्सव पर पूजी गईं वाग देवी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंतोत्सव पर्व पर शुक्रवार को विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों ने ज्ञानदायिनी हंसवाहिनी मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया।
पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापगढ़ में भी मां सरस्वती पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राजा अनिल प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिविल लाइन में प्रधानाचार्य रुचि शर्मा के निर्देशन बसंतोत्सव पर्व पर मां सरस्वती का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने मां वीणावादिनी के गीत गाए और वंदना की। इस दौरान बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इउधर, सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में भी धूमधाम से बसंतोत्सव पर्व मनाया गया। मां शारदा के पूजा अर्चन के बाद संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर रोशनलाल उमरवैश्य, संतोष कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी बसंतोत्सव बनाया गया।