{"_id":"1a8a079a079b3a83f955cfb307189637","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-782","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की रात इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर विश्वनाथगंज में ट्रक की टक्कर से घायल सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी की मौत हो गई। मुरादाबाद जनपद के काठ थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी हरिराज सिंह (50) प्रतापगढ़ में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात थे। नगर कोतवाली के स्टेशन रोड जैन गली में वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। गुरुवार को वह मानधाता क्षेत्र में सर्वे करने के लिए बाइक से निकले थे। रात में घर लौटते समय इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर विश्वनाथगंज के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर कट गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन