फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

महज दो दिन की बरसात से बेल्हा बेहाल

Mon, 29 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
मानसून आने से भले लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन शहर के लिए बारिश आफत बन गई है। चारों तरफ सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ है। सड़कों के किनारे नालियां नहीं हैं। इससे किनारे पानी भर गया है। पटरी पर उतरते ही पांव कीचड़ में सन जा रहा है। जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से शहर और चिलबिला मेें जगह-जगह जलभराव हो गया है। नालियां व नाले के जाम होने से लोगों के घरों में पानी भर जा रहा है। दो दिन की ही बारिश में नगर पालिका के सारे दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


नगर के ज्यादातर मोहल्लों में बारिश का पानी भरा है। सड़कों के किनारे पानी भरा होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। पटरी पर उतरते ही पांव कीचड़ में सन जाता है। कई जगह नालियों व पटरियों का कीचड़ सड़कों पर आ गया है। यह स्थिति रोडवेज बस अड्डा, अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, ठठेरी बाजार और रामलीला मैदान के पास ज्यादा है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव की सबसे ज्यादा खराब स्थिति चिलबिला में है। चिलबिला रेलवे क्रासिंग के पहले हालात काफी बदतर हैं। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। कीचड़ युक्त गंदे पानी से भरे गड्ढे यात्रियों के लिए खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed