{"_id":"030f3df87e944f211b54d8fbdc73e409","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-728","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटी से अंत: वस्त्रों में निकाली गईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटी से अंत: वस्त्रों में निकाली गईं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा सीएचसी में नसबंदी के बाद महिलाओं को ओटी से अंत: वस्त्र में निकालने की घटना से खफा परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को सीएचसी गौरा में 23 महिलाओं को नसबंदी के लिए बुलाया गया था। धरी के विजय कुमार, गौरा के विनय और पूरेबदल गांव के दीपक का आरोप है कि नसबंदी के बाद जब महिलाओं का बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया तो उनके शरीर पर सिर्फ अंत: वस्त्र थे। यह देखकर लोग दंग रह गए। उनकी आंखें नीचे हो गईं। परिजनों ने इस बारे में जब अस्पताल के स्टाफ से पूछा तो वे विवाद करने लगे। इससे खफा ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि नसबंदी के बाद ओटी से बाहर आईं महिलाओं के शरीर पर ब्लाउज, पेटीकोट था। नग्न का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन