{"_id":"0e4e8fc336bdc0767a06aba7bf52a811","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-726","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी में दीवानी नहीं ग्राम न्यायालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी में दीवानी नहीं ग्राम न्यायालय
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने कहा है कि पट्टी तहसील में दीवानी न्यायालय नहीं, बल्कि ग्राम न्यायालय खुल रहा है। ग्राम न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं का कोई विरोध नहीं है। इसलिए शुक्रवार से वे न्यायिक कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के एक दूसरे गुट जूबाए के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने पट्टी तहसील में आउट लाइन कोर्ट की स्थापना पर विरोध जताते हुए गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया था।
पांडेय ने बताया कि जब वह प्रस्ताव के लेकर जिला जज के पास गए तो उन्होंने शासनादेश की प्रति दिखाते हुए बताया कि पट्टी में दीवानी न्यायालय नहीं, बल्कि ग्राम न्यायालय की स्थापना होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का ग्राम न्यायालय स्थापित करने का कोई विरोध नहीं है। उन्होंने शुक्रवार से न्यायिक कार्य करने को कहा है। इस मौके पर नंदलाल मिश्र, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, राजकुमार यादव, सुरेश सिंह, राजेंद्र शुक्ल, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरिकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।