{"_id":"60427946b22dc93dee6c169c44fceec4","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-709","type":"story","status":"publish","title_hn":"1172 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1172 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सकुशल संपन्न हो गई है। मिडिल और प्राइमरी परीक्षा में कुल 13276 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1172 परीक्षार्थियों ने किसी कारणवश परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें से 15 केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर नकल न होने पाए, इसके लिए प्रत्येक सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। इसके अलावा भारी फोर्स तैनात की गई थी।
पहली पाली में अपर प्राइमरी की परीक्षा हुई। इसके लिए 15 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 9668 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने आना था। मगर केवल 8995 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। 673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में प्राइमरी की परीक्षा 7 केंद्रों पर हुई। इसमें 4780 के स्थान पर 4281 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 499 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनाें परीक्षा में 1172 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से और दूसरी पाली की ढाई बजे शुरू हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर भीड़ देखी गई। नकल रोकने लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के एक-एक अधिकारी को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से बैठा दिए गए थे। एक एसडीएम के हवाले चार सेंटरों की जिम्मेदारी थी।