{"_id":"6b047ee7337f851762002f4e","slug":"kartik-mela-begins-devotees-to-take-a-holy-dip-today-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-183020-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार्तिक मेले का शुभांरभ, आज लगेगी आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार्तिक मेले का शुभांरभ, आज लगेगी आस्था की डुबकी
विज्ञापन
मानिकपुर कार्तिक मेले में घाट पर पहुंचने लगे परिक्रमा करने वाले लोग। संवाद
मानिकपुर में सोमवार से पांच दिवसीय कार्तिक मेले का शुभारंभ एसडीएम कुंडा अजय कुमार ने मंदिर ट्रस्ट के सचिव विजय यादव के साथ किया। शाम चार बजे मां ज्वाला देवी मंदिर में पूजा की।
सोमवार से ही मेले में दुकानें सजने लगीं। कार्तिक मेला में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी पहुंचने लगे हैं। घाट पर पहुंचने पर वह तीर्थ पुरोहितों के यहां विश्राम करेंगे। सुबह स्नान कर पुण्य लाभ उठाएंगे।
भटनी के रमाकांत पटेल का कहना है कि वह परिक्रमा करने के उद्देश्य से पांच दिन पहले घर से निकले थे और गंगा किनारे आज पहुंचे। उन्होंने मनोकामना पूर्ण होने के बाद मां गंगा की परिक्रमा की।
विज्ञापन
मार्गों पर लाइट, घाट पर चेंजिंग रूम
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी अतुल कुमार रघुवंशी ने बताया कि कार्तिक मेले के लिए गंगा घाट तक जाने वाले मार्गों पर लाइट, मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर, घाट के किनारे चेंजिंग रूम व भूले-बिसरे केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।