{"_id":"4122a822ca6fa9202e19606910549e73","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा के दो होनहारों का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा के दो होनहारों का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक लाने पर क्षेत्र के दो होनहारों का मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ में सम्मान करेंगे। मंगलवार को अधिकारी दोनों के घर पहुंचे और उनके परिजनों के साथ उन्हें लखनऊ लेकर रवाना हो गए। इसके पूर्व पहुंचे बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने दोनों को सम्मानित किया। खाद्य रसद मंत्री राजाभैया दोनों की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे। बाबागंज क्षेत्र के कल्याणपुर ढिंगवस निवासी शिव कुमार सरोज के पुत्र कपूर सरोज ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में एससी कोटे में 93 वीं व विकलांग कोटे में 5 वीं रैंक मिली है।
इसकी जानकारी होने पर विधायक विनोद सरोज ने उसे उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया। इसके अलावा खाद्य रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की तरफ से पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठाने की बात कही। उधर, कालाकांकर के ऐंठू पूरे लाल साहब निवासी शुभम को भी दो दिन पूर्व विधायक ने सम्मानित किया था। उसकी भी पढ़ाई का खर्च भी राजाभैया ने उठाने के लिए कहा है। मंगलवार की दोपहर दोनों को ही उनके परिजनों के साथ लेकर विधायक व तहसीलदार संतोष कुमार लखनऊ रवाना हो गए। दोनों का बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मान करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि से गांव के लोगों में भी खासा उत्साह है।