फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

किशोरियों को संक्रामक रोगों से बचाएगी ‘दिशा’

Wed, 20 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
किशोरियों को संक्रामक रोगों से बचाने के ‘दिशा’ की पहल कारगर साबित हो सकती है। दरअसल, माहवारी के समय असावधानी बरते जाने से किशोरियों और महिलाओं में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाने के लिए शासन ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत किशोरियों और महिलाओं को नि:शुल्क नैपकिन उपलब्ध कराना है। जिले स्तर पर ही नैपकिन का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नैपकिन गांव के हर परिवार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 90 प्रतिशत महिलाएं  संक्रमण के चलते गंभीर रोगों से ग्रसित हैं। इसमें सबसे बड़ा खतरा माहवारी के दिनों में होता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो महिलाओं में संक्रमण का रोग असुरक्षित माहवारी से फैलता है। महिलाएं अगर माहवारी के दिनों में नैपकिन का प्रयोग करें, तो काफी हद तक संक्रामक बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग के इस सुझाव को शासन ने अमल में लेते हुए पंचायत उद्योग को प्रोत्साहित कर नैपकिन उत्पादन की जिम्मेदारी सौंपी है।  
विज्ञापन


विकास भवन स्थित पंचायत उद्योग ने शासन की पहल पर नैपकिन का उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। खुले बाजार में सस्ते दर पर बिकने वाली नैपकिन को कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है या दुकानदार बेच सकता है। लगभग दस लाख रुपये की लागत से स्थापित इकाई में एक दिन में लगभग बारह सौ पैड तैयार करने की क्षमता है। फिलहाल, अभी स्वास्थ्य विभाग के  माध्यम से गांव की महिलाओं तक नैपकिन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश में यह इकाई अपने तरह की नई  है। इससे महिलाओं को जहां रोजगार मिल रहा है, वहीं गांव की महिलाओं को सस्ता नैपकिन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत उद्योग से बनने वाले नैपकिन की पहली खेप कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं के बीच वितरित की गई है। एडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसए कार्यालय की मांग पर यह उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में सप्लाई की जाएगी।  पंचायत उद्योग में तैयार होने वाली नैपकिन की प्रगति की जानकारी लेने प्रतिदिन सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह जाते हैं। नैपकिन तैयार करने में लगीं महिलाओं और मशीनों का निरीक्षण करने के बाद अधिक उत्पादन पर जोर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed