{"_id":"4ebc6467a80ed11813c89f97700d8f3e","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-601","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीओ एसआई बनने का सुनहरा अवसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीओ एसआई बनने का सुनहरा अवसर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा हर भारतीय में होता है। ऐसे ही सोच रखने वाले पुरुष-महिला अभ्यर्थियों से स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन ने सीपीओ एसआई पदों के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन करने के लिए साइबर कैफे पर अभ्यर्थियों की लंबी भीड़ लग रही है। वहीं बेल्हा के युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन ने 20 से 25 वर्ष की आयु वाले स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए अर्द्धसैनिक बलों व दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन मांगा है। जिसकी अंतिम तिथि 5 फरवरी है। चयनित होने वाले बच्चों को ग्रेड के आधार पर पद दिए जाएंगे। अधिकांश युवाओं का सपना दिल्ली पुलिस में जॉब करने का होता है। सेंट्रल पुलिस होने के कारण युवाओं को दिल्ली पुलिस की वर्दी ज्यादा भाती है।
आवेदन करने वाले युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया है। वह सुबह-शाम पुलिस लाइंस व कंपनी गार्डेन में दौड़ लगा रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने सड़कों पर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं का चयन दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी व एसएसबी अर्द्धसैनिक बलों में एसआई पदों के लिए किया जाएगा। वहीं कोचिंग संस्थानों में भी युवाओं ने प्रवेश लेकर लिखित परीक्षा की तैयारी करनी शुरू कर दी है। आयोग ने चयन की प्रक्रिया में पहले परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। उसके बाद मेडिकल में फिट होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे पेपर के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
एसएससी ने दो पेपर कराने का निर्णय लिया है। पहले पेपर में सभी खंड से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल इंटेलीजेंस और रिजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, क्वान्टिटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कंप्रिहेंशन के प्रश्न होंगे। जबकि दूसरे पेपर में इंग्लिश कंप्रिहेंशन व भाषा के 200 अंकों के 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
एसएससी ने पुरुष और महिला वर्ग के उम्मीदवार के लिए अलग-अलग मानक तय कर रखे हैं। पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों को 16 सेकेंड में 100 मीटर की रेस, 3.65 मीटर लांग जंप, 1.2 मीटर हाई जंप, 4.5 मीटर शाट पुट में सफल होना होगा। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी व सीना 80-85 सेमी होना चाहिए। जबकि एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की लंबाई 162.5 सेमी व सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 18 सेकेंड में 100 मीटर की रेस के साथ 2.7 मीटर लांग व 0.9 मीटर हाई जंप की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इन प्रतिभाओं को दिखाने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों को तीन अवसर मिलेंगे। महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। जबकि एसटी उम्मीदवारों की लंबाई 154 सेमी होनी चाहिए।