{"_id":"225f9e2e94957bb3bc1c65cff0c9c503","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-598","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सर की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू पल्सर सवार ने सड़क पार कर रहे अजीमउल्ला (70) को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकले। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी अजीमउल्ला मंगलवार दोपहर कोनी बाजार की ओर किसी काम से गया था। वहां से पैदल ही वह घर लौट रहा था। मदरसे के करीब वह सड़क पार करने लगा।
तभी मदाफरपुर की ओर से आ रही पल्सर बाइक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार लोग मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। लोग तड़प रहे अजीमुल्ला को इलाज के लिए लेकर जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच उसकी मौत हो गई। तब तक मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।