{"_id":"34d4489154db85294d58bd0e234fdf57","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-595","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में मिली मवेशी की खाल, फैला था रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में मिली मवेशी की खाल, फैला था रक्त
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों के खेत में किसी मवेशी की खाल और खून देख हड़कंप मच गया। गोवंश काटने की अफवाह से लोग आक्रोशित हो गए। तनाव की खबर पर पुलिस के साथ एसओ अंतू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद खाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। देर रात तक पुलिस गांव में तैनात रही।
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर में एक सरसों के खेत में रक्त देख ग्रामीण चौक पड़े। लोगों ने शोर मचाया। खोजबीन के दौरान सरसों टूटी हुई मिली और वहां किसी मवेशी की खाल भी फेंकी हुई थी। लोग आशंका जताने लगे कि गोवंश काटने के बाद खाल फेंक दी गई है। इस बात की अफवाह फैलते ही मौके पर तमाम लोग आ गए। लोग गांव के ही कुछ लोगों पर गोवंश काटने का आरोप लगाने लगे।
प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद खाल को अपने कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि खाल देखने से यह बात साफ नहीं हो रही है कि वह किस मवेशी की है। जांच कराने के लिए पशु चिकित्सकों के पास भेजा जा रहा है। वहीं सीओ सिटी मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।